Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सीएम साहब…बिहार में शराबबंदी के सच की पूरी कहानी, सुनिए जनता की जुबानी … आखिर सच क्या है और जिम्मेदार कौन ?…

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो चुकी है.. जहरीली शराब से हुई मौतों ने नीतीश सरकार के शराबबंदी पर एक बार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.. 12 लोगों की मौतों ने एक बार फिर नीतीश सरकार के शराबबंदी के दावों की हकीकत सबके सामने ला दी है…

जहरीली शराब से नवादा में 6 लोगों की मौत हो गई है ,बेगूसराय में दो लोगों की मौत सामने आई है जबकि रोहतास में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है..

बेगूसराय में जहरीली शराब से मौत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी के सामने  जो शराबबंदी का सच सामने आया वो न सिर्फ चौकानें वाला है,बल्कि सिस्टम को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है…

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेगूसराय के इस इलाके में कई दिनों से खुलेआम देसी व विदेशी दोनों की शराब की बिक्री होती आ रही है…  लगातार इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन से लेकर अधिकारियों तक दी जाती बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई… स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में जहरीली शराब पीने से तकरीबन अभी तक 16 से ऊपर की मौत हो चुकी है बावजूद प्रशासन की नींद नहीं खुली है स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस दो लोगों की मौत भी जहरीली शराब से हुई है.. स्थानीय लोगों ने शराबबंदी को लेकर और क्या कुछ कहा, सुनिए…

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएम से शिकायत की है कि आप जिस रास्ते से होकर मौके वारदात पर पहुंचे उस रास्ते में भी खुलेआम शराब की बिक्री होती है बावजूद क्या आपको अभी तक जानकारी नहीं मिली..

वही इस मामले पर डीएम ने उक्त आदमी से नाम बताने को कहते हुए कार्रवाई करने की बातें कहीं…

स्थानीय लोगों के आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है..लेकिन बिहार में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौतें ने एक बार फिर नीतीश के शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है..

 

Related posts

क्राइम से कराहता बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर बीच चौराहे पर फेंका डेड बॉडी…

Bihar Now

नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड अभियान 2023 वेस्ट जोन फाइनल सफलतापूर्वक हुआ संपन्न, एनआईसीई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए G-20 मंच को किया स्वीकार …

Bihar Now

दिवाली से छठ तक की शिक्षकों की छुट्टी पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, शिक्षकों को मिलेगी राहत !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो