Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC ऑफिस के पास पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रोका, वाटर कैनन मंगाया गया, कई स्कूल बसें फंसी…

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां BPSC कैंडिडेट्स फिर प्रदर्शन कर रहे हैं …BPSC 70वीं PT परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर कैंडिडेट गुरुवार को फिर से पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।

BPSC ऑफिस का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका है। इसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया है। स्कूल बसों के साथ कई गाड़ियां जाम में फंस गई हैं।

इससे पहले इनकम टैक्स गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कैंडिडेट्स को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए।

इनकम टैक्स गोलंबर पर कैंडिडेट्स की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा- ‘गोली मारेंगे तब ही हटेंगे।’

इधर, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन मंगाया है। वहीं, पटना में BJP और JDU ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।

Related posts

जेडीयू के 10 विधान पार्षदों का समाप्त हो रहा आज कार्यकाल…विधान परिषद में बीजेपी बन जाएगी सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

पुलिस ने किया हत्या कांड का उद्भेदन, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर… सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज, बिहार में खुलेंगे 10 एससी-एसटी विद्यालय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो