Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सीएम साहब, ये कैसी शराबबंदी ?… गोपालगंज के बाद अब बेतिया में जहरीली शराब का कहर, अभी तक 23 लोगों की मौत… कई लोग अस्पताल में भर्ती…

बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से सामने आयी है। जहां जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत की बात आ रही है। वहीं एक दर्जन लोग बेतिया अस्पताल में भर्ती कराए गये है। घटना सामने के बाद जिला प्रशासन मे हड़कंप मच गया है। मामला पश्चिमी चम्पारण जिले के नौतन प्रखंड से जुड़ा है। जहां अब तक इस मामले में 8 लोगों के मरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जहरीली शराब पीने के कारण अचेतावस्था में बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन लोग पहुंचे हैं।

वहीं गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है.. यानी दीपावली के मौके पर बिहार में जहरीली शराब पीने से अभी तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, तो कई की आंखों से रौशनी चली गई है…

अक्टूबर महीने में मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत गई थी। 28 अक्टूबर से पहले तीन दिन में सरैया के आठ लोग दम तोड़ चुके थे। घटना रूपौली व सिउड़ी ऐमा गांव में हुई। पुलिस ने चार मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जबकि दो शवों का पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजन दाह-संस्कार कर चुके थे। इसकी सूचना पर डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी जयंतकांत, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी के अलावा आरएफएसएल की टीम, सीआईडी, विशेष शाखा, उत्पाद विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को आशंका जताई कि एक ही शराब माफिया ने इलाके में शराब की बिक्री की थी।

अगस्त महीने में वैशाली के राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चकसिंगार गांव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Related posts

भष्ट्र रजिस्ट्रार पर निगरानी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी, लाखों की संपत्ति व ज्वेलर्स बरामद..

Bihar Now

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया नामांकन दाखिल, नीतीश को अपने ऊपर फिर से विश्वास जताने के लिए दी धन्यवाद..

Bihar Now

आरा SP पर ग्रामिणों का गंभीर आरोप,आरा – छपरा फोरलेन पर बवाल व फायरिंग का मामला, गोली लगने से ट्रक खलासी की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो