Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सुशील मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण, संजय सरावगी सहित कई स्थानीय नेता रहे मौजूद…

देश के महान सपूत थे लाल बहादुर शास्त्री, सैनिकों और किसानों के लिए उनके मन में थी श्रद्धा : सुशील कुमार मोदी..

दरभंगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दरभंगा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। वे पटना से वर्चुअल मोड में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शास्त्री जी को देश का महान समूत बताया। इस कार्यक्रम में दरभंगा में नगर विधायक संजय सरावगी और विधान पार्षद अर्जुन सहनी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यह प्रतिमा स्टेशन रोड के शास्त्री चौक पर लगाई गई है।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शास्त्री जी के नेतृत्व में देश ने 1965 का युद्ध लड़ा था। शास्त्री जी ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया। वे कहते थे कि सीमा पर सैनिक देश की रक्षा करता है इसलिए उसकी जय हो। साथ ही देश का किसान देश के लिए अन्न पैदा करता है। इसलिए उसकी भी जय हो। उन्होंने किसान और जवान दोनों को जोड़ने का काम किया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1965 में शास्त्री जी ने जो युद्ध लड़ा था उसमें भारत की सेना लाहौर तक पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे नेता का 11 जनवरी 1966 को रूस के ताशकंद में निधन हो गया।
इस अवसर पर दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा शास्त्री जी का देश के लिए अतुलनीय योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में शास्त्री जी की प्रतिमा लगाने में शास्त्री युवाी मंच ने बहुत संघर्ष किया था। कुछ लोग शास्त्री जी की प्रतिमा नहीं लगाने दे रहे थे तब मंच के लोगों ने इसी जगह पर आमरण अनशन किया था। आज यह सपना साकार हो रहा है तो बेहद खुशी हो रही है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

इंतजार खत्म, “सपनों” का घर अब आपके द्वार !… वीणा वाटिका टाउनशिप के वर्षगाँठ पर आकर्षक ऑफर की सौगात, तुरंत करें बुकिंग !..

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस पानी भरे गढ्ढे में पलटी, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

दरभंगा शिक्षक सीट पर महागठबंधन में रार !… लालू यादव ने मदन मोहन झा के खिलाफ कुंवर राय को उतारा…दिलचस्प हुआ मुकाबला, मदन मोहन झा का पलड़ा भारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो