Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

स्कूल वैन ने बच्चे को 100 मीटर तक घसीटा, मौत… खून के छींटों से खुला राज …

दिल्ली में पिछले दिनों हुए कंझावला कांड की याद एक बार फिर ताजा हो गई है। कंझावला कांड जैसी ही वारदात दरभंगा में हुई है। यहां एक अनियंत्रित स्कूल वैन ने पहले तीन साल के मासूम को रौंद डाला और उसके बाद करीब 100 मीटर तक बच्चे को सड़क पर घसीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है..

मृतक मासूम बच्चे की पहचान बहोरवा गांव के रहने वाले अनूप पंडित के तीन साल के बेटे अक्षय पंडित के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अक्षय सड़क के किनारे शौच कर रहा था…

तभी तेज रफ्तार स्कूली वैन ने उसे रौंद डाला। घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान बच्चा वैन में फंस गया, जिसके बाद करीब 100 मीटर तक ड्राइवर उसे घसीटता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई…

वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर वैन लेकर मौके से फरार हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़कर वैन वापस उसी रास्ते से लौट रही थी, जिस पर लोगों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने आरोपी वैन चालक को धर दबोचा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया…

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वैन चालक बच्चे को सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी है…

Related posts

The Best Australian Pokies Real Money With Free Money

Bihar Now

Pokies In New Zealand Real Money Guide

Bihar Now

मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से किया वॉकआउट, थोड़ी देर में बीजेपी का विधानसभा मार्च, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो