Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन, जांच के उपरांत मरीजों को दी गई मुफ्त दवाएं…

दरभंगा: सदर प्रखंड क्षेत्र के महथौर गांव के महावीर स्थान सेवा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ एनएमओ के ध्येय श्लोक “न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम्,कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामर्तिनाशनम्” मंत्र से हुआ।

शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का विभिन्न रोगों का जांच किया गया‌।जांच के उपरांत मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गई।अंत में उपस्थित सभी लोगों के साथ सामुहिक रूप से शांति मंत्र का पाठ कर शिविर का समापन किया गया।

ज्ञात हो कि एनएमओ एवं सेवा विभाग के ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष संघ के सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है।शिविर में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के प्रांत संपर्क अधिकारी डॉं.आमोद झा,डॉं.अंकुर,डॉं. श्रुति झा,आरएसएस के खंड कार्यवाह अविनाश कुमार,भाजपा नेता अश्विनी सारंगी,शिवशंकर झा,सिंघेश्वर सदाय,सुनील सिंह,प्रवीण मिश्र सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

रंगदारी नहीं देने को लेकर सड़क निर्माण कंपनी के 2 निजी स्टाफ की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

बिहार में तय समय पर ही होगा विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने किया स्पष्ट…

Bihar Now

बाइक लगाने के विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो