Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हार के डर से जेडीयू प्रत्याशी ने सिंबल वापस करने का लिया फैसला ?..

बिहार विधानसभा चुनाव में जहां टिकट को लेकर हर जोड़ तोड़ की गणित खेला जा रहा है वहीं जदयू के एक ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होने चुनाव से पहले ही सरेंडर बोल दिया है। जदयू के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोज कुशवाहा ने अपना सिंबल वापस करने का ऐलान कर दिया है। जदयू कैंडिडेट के अचानक सिंबल लौटाने के फैसले से तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कुढ़नी इलाके से विधायक रहे मनोज कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जदूय प्रत्याशी घोषित होने के बाद बकायदा मनोज कुशवाहा ने तीन दिनों तक मीनापुर विधानसभा इलाके में प्रचार भी किया लेकिन आज उन्होंने सिंबल वापस करने का फैसला कर लिया।

पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को JDU ने मीनापुर से टिकट दिया था लेकिन 3 दिन प्रचार करने के बाद उनको समझ आ गया कि वो चुनाव हार जाएँगे। उन्होंने कहा कि जमीन पर BJP-JDU की एकजुटता नज़र नहीं आ रही इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

।

Related posts

Special Story : दरभंगा स्नातक क्षेत्र के 2020 के तमाम प्रत्याशियों में से कौन प्रत्याशी कितना आगे ?

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बी आई ए के नव निर्वाचित अध्यक्ष केसरी को बधाई–शुभकामनाएं दी…

Bihar Now

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो