Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

इमरान खान ने PAK आर्मी को दी खुली छूट, कहा- पुलवामा की साजिश J-K में बनी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की सेना को खुली छूट दे दी है. उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय सेना की ओर से कोई कार्रवाई होती है तो पाकिस्तानी सेना को उसका जवाब देने की छूट है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह संदेश दिया है कि पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर हुए हमले की साजिश जम्मू-कश्मीर में ही बनी थी.

बता दें कि इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा था कि उन्होंने सेना को खुली छूट दे दी है. मोदी ने ऐसा पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कहा था. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान की ओर से यह संदेश आने से पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी. एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की अहम बैठक से पहले हुई है.

Related posts

रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश कैबिनेट में पहली बार मिली जगह… मुख्यमंत्री के छुए पैर, तेजस्वी ने गले लगाकर दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ की मौत से हड़कंप, मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव…सवालों के घेरे में स्थानीय वन अधिकारी‌ !…

Bihar Now

Live Pokies With Welcome Bonus Casinos

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो