Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अनुष्का के घर पहुंचे तेजप्रताप यादव, बोले- हम लोगों को मिलने से कोई नहीं रोक सकता….

पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों और गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला ये है कि जिस लड़की (अनुष्का) के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, आज तेज प्रताप उन्हीं के घर पहुंचे। इस दौरान तेज ने अनुष्का के परिजनों से मुलाकात की…

आज तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के घर पहुंचे। तेज प्रताप यादव, सुबह 9 बजे अनुष्का के घर पहुंचे थे और करीब 4 बजे वहां से निकले। अनुष्का के घर से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरा पारिवारिक रिश्ता है इसलिए मिलने आया हूं। लोगों से मिलता जुलता रहता हूं..

पत्रकारों ने जब तेज प्रताप से पूछा कि अनुष्का को घर कब ले जाएंगे। इस सवाल को तेज प्रताप टाल गए और गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। तेज प्रताप यादव के घर से निकलने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव भी दूसरी गाड़ी से उनके पीछे गए। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

Related posts

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के कई घाटों का किए निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और साली को गोली मारने के बाद शख्स ने की खुदकुशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो