Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

अहले सुबह कांग्रेसी नेता के भाई का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने पर सवाल, इलाके में सनसनी ?…

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक कांग्रेसी नेता के छोटे भाई का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार की है । उक्त मामले में जहां परिजन जमीनी विवाद में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं वही पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है ।

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार हाई स्कूल के निकट आज सुबह लोगों ने एक युवक के शव को देखा । शव की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई बाद में कानों कान जब यह खबर गांव में फैली तो ग्रामीण वहां जुटने लगे ।

मृतक की पहचान खम्हार गांव निवासी रामसागर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र निर्भय सिंह के रूप में की गई है।। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कांग्रेसी नेता अंजनी कुमार सिंह के भाई थे ।

मृतक के पिता राम सागर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम किसी ने उनके पुत्र निर्भय सिंह को बुलाया था और बुलाकर कहीं अन्यत्र ले गया फिर उसके बाद निर्भय सिंह पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिजनों को इसकी चिंता होने लगी। परिजनों ने गांव के ही अनिल सिंह , भाजपा नेता राम विनय सिंह सहित पांच लोगों पर जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार पूर्व में अनिल सिंह एवं राम विनय सिंह के द्वारा मृतक से 16 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई थी और पैसे मांगने पर लगातार टालमटोल किया जा रहा था। जब भी मृतक के द्वारा उक्त व्यक्तियों से पैसे की मांग की जाती थी तो उन लोगों के द्वारा गाली-गलौज किया जाता था या फिर शराब पिलाकर उसे समझा दिया जाता था । परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि बीती रात भी उक्त लोगों के द्वारा निर्भय सिंह को जहर युक्त शराब पिला दिया गया जिससे उसकी मौत हुई और निर्भय सिंह की मौत के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है ।

भी ओ- घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है । पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक की मौत किन वजहों से हुई है । फिलहाल मामले को दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

, धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

हथियार के साथ रील्स गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार और खोखा बरामद

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, अभी-अभी अपराधियों ने ग्रामीण बैंक को लूटा…

Bihar Now

Bihar Now