Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“आदरणीय अभिभावक” नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं – तेजस्वी यादव…

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्म दिन है …ऐसे मौके पर तमाम पक्ष और विपक्ष सहित आम जनता भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं तमाम माध्यमों से उनको दी जा रही है..इस कड़ी में आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी… लेकिन जो सबसे खास बातें हैं वो ये कि तेजस्वी यादव बहुत ही नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट नजर आ रहे हैं…

तेजस्वी यादव ने ट्वीट के माध्यम से जो नीतीश कुमार को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं, उसमें उन्होंने लिखा है कि आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं… साथ ही उन्होंने बिहार के विशेष राज्य की दर्जा वाली मुद्दे पर साथ देने की अपील की है…

अब इस मौके पर ये इसलिए इतना खास हो जाता है क्योंकि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं..और ऐसे मौकों पर फिर से विशेष राज्य की दर्जा की मांग का मुद्दा उठता हुआ नजर आ रहा है.. इससे भी जो मौजूदा वक्त में खास बातें जो सामने आ रही है वो है तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से सरकार में अलग होने के बाद ये सॉफ्टनेस…

पिछले कुछ दिनों में जब से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है, यदि घटना क्रम पर नजर डालेंगे जैसे तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के साथ कई मिनटों तक मुलाकात होना…इसके बाद एक बार फिर  नीतीश कुमार के अमित शाह के साथ मुलाकात के दौर में बिहार के विशेष राज्य की दर्जे की मांग को चुनावी मौसम में उठाना और आज तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार के प्रति ये ट्वीट बहुत कुछ बयां करते हुए नजर आ रही है…

हालांकि इन तमाम बातों पर तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी विराम लगा चुकीं हैं…अब देखने वाली बात होगी कि बिहार की सियासत वाकई स्थिर है या सियासी फिजाओं में बदलाव आएगी ?…

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

Related posts

BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, इन्हें मिला टिकट…

Bihar Now

चुनाव के बीच पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, अनिकेत सिंह के भाई बेनी सिंह को उतारा मौत के घाट ..

Bihar Now

कोरोना वायरस को लेकर एलर्ट मोड पर DMCH प्रशासन…

Bihar Now