Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का राष्ट्रव्यापी, 15 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के दोहरी नीति से संतुष्ट नहीं…

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन बैनर तले आज बेगुसराय सदर के सैकड़ों सेविका और सहायिका ने शहर के विभिन्न मार्गों में जुलूस निकाल कर अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद पूर्व घोषित एक दिवसीय हड़ताल के दौरान गाँधी स्टेडियम में बैठक किया।

बैठक को जिलाध्यक्ष नीलम झा ने कहा सरकार की दोहरी नीति से हम कार्यकर्ता संतुष्ट नही है,सेविका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने होगा,मानदेय नही हमे वेतन चाहिए।महंगाई और महामारी को देखते हुए हमें 25 हजार वेतन चाहिए।आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका स्वास्थ्य से लेकर गर्भवती महिलाओं तक का देखभाल करती है मगर सरकार की दोहरी नीति से हम सभी कार्यकर्ताओं में असंतोष की भावना है।

एक सफ्ताह तक चलने वाला पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान हम सभी धूप,बरसात,और ठंड के मौसम के परवाह किए घर घर पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करते हैं फिर भी हमे मानदेय मात्र 450 रुपये ही मिलते हैं।उन्होंने कहा यदि सरकार हमारी मांगे पर विचार नही करती है तो आगे भी अपनी लड़ाई को तेज गति से लड़ेंगे।बैठक में कविता कुमारी,अमृता कुमारी,रीना कुमारी,मंजू कुमारी,नीलू कुमारी,अस्मिता, रंजना कुमारी,सरिता कुमारी, बेबी तबस्सुम सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद थी..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

एक महिला ने की खुदकुशी, हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

दिल्ली दंगों में बिहार के एक बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

‘पैसे कहां से आएंगे?’ सरकार की धड़ाधड़ घोषणाओं पर बोले तेजस्वी यादव, भ्रष्टाचार पर भी सवाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो