Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

रोजीना नाजिश ने सीएम नीतीश कुमार की सलामती के लिए हाईकोर्ट दरगाह पर की चादरपोशी…

जद यू के दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर की धर्मपत्नी एवं विधान परिषद उपचुनाव की उम्मीदवार श्रीमती रोजिना नाजिश ने आज पटना हाईकोर्ट दरगाह पर चादर पोशी की एवं स्वर्गीय तनवीर अख्तर की मगफिरत के साथ-साथ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के लिए अच्छी सेहत और बिहार में अमन शांति और खुशहाली के लिए दुआ माँगी।

रोजिना नाजिश ने माननीय मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद दिया और उनकी सलामती की दुआ माँगी और कहा कि नीतीश कुमार सही मायनों में विकास पुरुष हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं और उचित सम्मान देते हैं। श्रीमती नज़िश ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जितना पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए काम किया गया है, वो पहले शायद किसी सरकार में नहीं हुआ। श्रीमती रोजिना नज़िश ने बिहार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी का भी हृदय से धन्यवाद दिया कि ऐसे कठिन समय में उन्होंने सदा मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर स्वर्गीय तनवीर अख्तर की पत्नी एवं बच्चे समेत उनके छोटे भाई मोहम्मद सादिक़ अख्तर, जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना जिला अध्यक्ष मौलाना शकील अहमद हाशमी, आबिद हुसैन, अफरोज आलम, गुलाम गौस राईन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद उमर, मोहम्मद शफी सिकंदर अली शकील समस्तीपुर बिलाल आलम इंसार बक्खो उपस्थित रहे।

Related posts

बछवारा विधानसभा के विभिन्न समस्याओं हेतु 14 सूत्री मांगों को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना का आयोजन

Bihar Now

बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह की तैयारी के लिए रोहतास एवं भोजपुर का किया सघन दौरा – सम्राट..

Bihar Now

Breaking : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर बनीं इस साल की टॉपर …चौथी रैंक तक लड़कियों ने जमाया कब्जा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो