Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आरा में बेखौफ अपराधी, अपराधियों ने 2 बहनों को मारी गोली…

दोनों जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज धरहरा चौकी के समीप बुधवार की मध्यरात्रि घटी घटना

रिपोर्टराकेश कुमार ,आरा

बिहार के भोजपुर में अपराधियों का मनोबल थमने का नाम नही ले रहा है।हर दिन अपराधी किसी अपराधिक घटना अंजाम आसानी देते है और आराम से निकल जाते है ।ताज़ा मामला है शहर के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज धरहरा चौकी के समीप बुधवार की मध्यरात्रि हथियारबंद अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहन को गोली मार दी।इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में उत्तरप्रदेश के बनारस के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन एवं दूसरी उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिला के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सना उल्लाह की 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज है।

इधर जख्मियों के मामा चांद ने बताया कि वह दोनों टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला अपने नानी घर आई थी।जहां से बुधवार की रात वह वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने गई थी।जब आपने मामा चांद के साथ दोनों बहन बाइक से घर लौट रही थी।इसी बीच वलीगंज धरहरा चौकी के समीप नशे में धुत तीन हथियारबंद अपराधियों आ धमके।जिसके बाद उन्होंने पहले उन्हें बाइक रोकने को कहा।लेकिन जब चांद ने बाइक नहीं रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों बहनें जख्मी हो गई।

जख्मी अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है जो आर पार हो गई है।जबकि दूसरी जख्मी उसकी मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ में बांह पर लगी है जो फंसी हुई है।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद में पटना रेफर कर दिया गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम …

Bihar Now

बक्सर के गंगा में बह रहे अधजले शवों पर विपक्ष ने उठाया सवाल…DM ने कहा – यूपी से आ रही लाशें..

Bihar Now

ट्रक वालों से अवैध पैसा वसूली करने के आरोप में 4 कांस्टेबल सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो