Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

इम्पा प्रेसिडेंट अभय सिन्हा बने भोजपुरिया दबंग के ऑनर, साथ मे होंगे रमेश नैय्यर…

ई सी सी वर्ल्ड कप 2023 का फीवर देशभर में जारी है, इसी बीच सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 10 (CCL 10) की भी तैयारी शुरू हो गयी है. इसी बीच खबर आ रही है कि CCL 10 इस बार शारजाह में खेला जायेगा, वहीँ CCL 10 के सबसे मजबूत टीम में से एक भोजपुरी दबंग के ऑनर अब इम्पा प्रेसिडेंट अभय सिन्हा होंगे और उनके साथ होंगे रमेश नैय्यर. बताते चले कि CCL 10 एक ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें वे सेलेब्रिटी मैदान पर एक दुसरे के साथ दो – दो हाथ करते नज़र आते हैं, जिन्हें अक्सर हम सुनहले पर्दे पर देखते हैं. उन्हें लाइव मैदान में एक गेम में देखने का अनुभव बेहद दिलचस्प होता है, इसलिए CCL सिने कलाकारों के बीच बेहद फेमस है.

पटना से आने वाले भोजपुरी दबंग के ऑनर अभय सिन्हा ने कहा कि इस बार CCL शारजाह में होना है, जो क्रिकेट के लिए अनुकूल जगह है. पहली बार CCL भारत की सीमा से बाहर जा रहा है, जिसको लेकर सेलिब्रिटी खिलाडियों में बेहद उत्साह है. मगर इसका समापन अपने वतन हिंदुस्तान में होगा. वहीँ CCL 10 में सबकी नज़र इस बार भी भोजपुरी दबंग पर है. मुंबई में आयोजित एक समारोह में टीम के ऑनर अभय सिन्हा, रमेश नैय्यर और टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने CCL 10 की जानकारी साझा करते हुए टूर्नामेंट का कैलेंडर और शेड्यूल जारी किया.

उन्होंने बताया कि CCL के 10वें संस्करण का आगाज़ 23 फरवरी 2024 शुक्रवार को शाम 7 बजे से शारजाह में होगा, जहां मुंबई हीरोज और केरला ब्लास्टर के बीच खेला जाना है. वहीँ. कप्तान मनोज तिवारी, उपकप्तान दिनेश लाल यादव, प्रवेश लाल यादव, सहित सितारों से सजी पिछले साल की रनर्स अप भोजपुरी दबंग का पहला मैच 24 फरवरी को तेलुगु वारियर्स के बीच शारजाह में दोपहर के 2.30 बजे से खेला जाएगा.

इसके बाद भोजपुरी दबंग का दूसरा मुकाबला मुंबई हीरोज के साथ 2 मार्च को त्रिवेंद्रम में 2.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं भोजपुरी दबंग 3 मार्च को चेन्नई में शाम 7 बजे से चेन्नई राइनोस से भिड़ेगी. चौथा और आखिरी लीग मैच बंगाल टाइगर्स के साथ 9 मार्च को चंडीगढ़ में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. लीग मैच के बाद प्ले ऑफ मुक़ाबले 15 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें पहला क्वालीफायर और पहला एलिमिनेटर विजाग में खेला जाएगा. विजाग में ही बाकी के सारे प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल भी खेला जाएगा. आपको बता दें कि मैदान के अंदर जहाँ भोजपुरी दबंग की दबंगई दिखेगी,

वहीँ मैदान के बाहर भोजपुरी दबंग की ब्रांड एम्बेसडर आम्रपाली दुबे अपने लड़कों के हौसला अफजाई करती नज़र आएँगी. उनके साथ भोजपुरी दबंग की बांकी एम्बेसडर की भी घोषणा जल्द की जाएगी. ये बात अभी सिन्हा ने कही. उन्होंने अपनी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी और इस बार भी टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाये रखने की अपील की.

Related posts

Best New Slot Sites

Bihar Now

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव के घर पर रहेंगे तमाम विधायक…

Bihar Now

कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म “शादी by चांस” का धमाकेदार ट्रेलर, भरपूर मनोरंजन वाली है कल्लू की फिल्म “शादी by चांस”, ट्रेलर हुआ आउट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो