Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जातीय जनगणना में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश, वेल में भाजपा के हंगामे पर सदन स्थगित…

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के शुरू होते ही सदन के पटल पर जाति आधारिक गणना की आर्थिक रिपोर्ट पेश कर दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग में 33.16%, सामान्य वर्ग में 25.09%, अति पिछड़ा वर्ग में 33.58%, अनुसूचित जाति वर्ग में 42.93% और अनुसूचित जनजाति वर्ग में 42.7% गरीब परिवार हैं।

सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा 25.32% परिवार, ब्राह्मण में 25.3% परिवार, राजपूत में 24.89% परिवार, कायस्थ में 13.83% परिवार गरीब हैं। रिपोर्ट की कॉपियां सभी विधायकों को बांटी गई हैं। भट्ट में 23.68% परिवार, मल्लिक, मुस्लिम में 17.26% परिवार, हरिजन में 29.12% परिवार, किन्नर 25.73% परिवार, कुशवाहा में 34.3 2% परिवार, यादव 35.87% परिवार, 29.90% कुर्मी परिवार, सोनार में 26.58% परिवार, मल्लाह में 32.99 परिवार गरीब हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 91.9% लोगों के आबादी 11 से 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं। वहीं सामान्य वर्ग में 10 से 20 हजार मासिक आय 19% आबादी है। 20 से 50 हजार मासिक आय 16% आबादी है।50 हजार से ज्यादा मासिक आय वाले 9% हैं। छह हजार मासिक आय वाले 25% हैं।

पांच दिवसीय सत्र के दूसरे दिन सदन शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। औपचारिकताओं के साथ हंगामा संभव है। उनकी मांग है कि आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर डिबेट करने को लेकर और प्रखंड स्तर तक डिटेल्स प्रकाशित करने के लिए हंगामा करने लगे।

भाजपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने समझाने की कोशिश लेकिन भाजपा विधायक ने माने। इसके बाद कुर्सी और टेबल भी उठाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मार्शल ने ऐसा करने से रोक दिया। हंगामा को देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी…

Related posts

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो