बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है । लगातार तीसरे दिन जिले में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है…
अभी मिली जानकारी के अनुसार मुज़फ़्फ़रपुरजिले में बेख़ौफ़ अपराधियों का कहर जारी लगतार तीसरे दिन हथियार से लैस अपराधियों ने सरैया थाना इलाके के ब्लॉक रोड में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस कंपनी से लाखों की रकम लूट ली है ।सूत्रों के अनुसार लूटी गई रकम 15 लाख से अधिक बताई जा रही है ।सरैया थाना मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है ।
आमोद, बिहार नाउ
