Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

रफ्तार की कहर ने ली एक शख्स की जान, जांच में जुटी पुलिस…

सहरसा :- सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष चौधरी नामक व्यक्ति पासबुक अपडेट करके अपने घर बटराहा वार्ड नंबर 26 जा रहा था कि अचानक चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही मौत हो गई।

जवान युवक की मौत की घटना सुन मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर सूचना मिलते ही इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके वारदात पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

वहीं मृतक संतोष चौधरी सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 26 का स्थाई निवासी बताया जा रहा है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

बिहार नाउ की खबर का असर, खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, खुद निकले वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

Uptown Pokies Australia Review

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं…

Bihar Now