Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहार

एसडीएम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

प्रभाष चंद्रा,सुपौल


डीएम महेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का एसडीएम विनय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया । जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली देखी गयी एसडीएम ने कहा की जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजा जायेगा ।

दरअसल आज जिले भर में आंगन बाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण था लेकिन किसी कारण बस त्रिवेणीगंज में टीएचआर वितरण का कार्य स्थगित था । ये बात एसडीएम को पता ही नहीं था ,लिहाजा डीएम का पत्र मिलते ही एसडीएम आंगन बाड़ी केंद्रों में निरीक्षण और टिएचआर की जांच के लिए निकल गये ।

इस दौरान कई आंगन बाड़ी केंद्रों की जांच की गयी । जांच के क्रम में आंगन बाड़ी केंद्रों पर उन्हें पता चला की प्रखंड में आज टीएचआर का वितरण नहीं किया जा रहा था। हलाँकि इस क्रम में आंगन बाड़ी केंद्रों की जांच की गयी और मौजूद सेविका को कई निर्देश भी दिए।
एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण का रिपोर्ट जिलाधिकारी
महोदय को सौंपा जाएगा।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का डीएम ,एसपी एवं डिस्ट्रिक जज ने किया उद्घाटन

Bihar Now

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अनियमितता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद…

Bihar Now

2 दिनों के दौरे पर बिहार पहुंचे अमित शाह, चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति, नीतीश से भी होगी मुलाकात… डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया अभिनंदन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो