Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कंगना के समर्थन में आए चिराग पासवान, बिहारियों से की देश की बेटी कंगना को साथ देने की अपील…

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना समर्थन दिया है। चिराग पासवान ने कंगना के समर्थन में अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘सभी देश भक्त @KanganaTeam के साथ है। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके खिलाफ हो गए हैं। मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूं कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुंची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।’

अपने एक अन्य ट्वीट में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने लिखा है ‘महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है। आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आए लोगों के साथ हो सकता है। मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं।’ चिराग पासवान ने मुंबई में रहने वाले बिहार व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील की है कि कंगना देश की बेटी हैं और आज मुंबई पहुंची हैं। सभी को इस समय उनका साथ देना चाहिए

गौरतलब है कि पटना में लोग फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। कंगना के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ अन्याय कर रही है। कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उतरी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं कंगना रनौत के साथ खड़ी हूं। कंगना न सिर्फ खुद के लिए चीजें बना रही हैं बल्कि कई महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन रही हैं। उनके साथ, आप, मैं, हम सब कर सकते हैं। यह पैट्रिआर्की है, महिला की इज्जत को मिट्टी में मिलाना, उसके द्वारा बनाई चीजों को तोड़ना और सेल्फ रिस्पेक्ट को चोट पहुंचाना।’

Related posts

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बाबा हरिहर नाथ मंदिर का होगा विकास… दरभंगा और पूर्णिया में बनेगा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा… नीतीश की कैबिनेट बैठक में 136 एजेंडों पर मुहर…

Bihar Now

Breaking : विपक्षी एकता की बैठक से पहले नीतीश को बड़ा झटका… मांझी के बेटे ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा…

Bihar Now

सोशल साइट्स पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर DGP सख्त…ऐसे लोगों की कर दी जाएगी कुंडली खराब !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो