Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

व्यवसाई लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक समेत 4 मोबाइल बरामद…

कोढ़ा,कटिहार : बीते 9 अगस्त को कोढ़ा थाना क्षेत्र के पीरगंज इमली चौक के समीप एलईडी व्यवसायी राकेश कुमार सिंह से हुए एक लाख रूपये लूट कांड एवं गोली मारकर जख्मी करने के मामले में कोढ़ा पुलिस द्वारा तीन अपराध कर्मी सहित दो मोटरसाइकिल एवं दस हजार रुपये नगद व चार मोबाइल को बरामद किया।।

मामले को लेकर कोढ़ा थाना में पुलिस निरीक्षक मो०इरशाद आलम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिला के महबूब खान टोला निवासी राकेश कुमार सिंह से 9 अगस्त की संध्या कोढ़ा थाना क्षेत्र के पीरगंज इमली चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक लाख रुपैया लूटने के दौरान गोली मारकर जख्मी भी कर दिया था जिस बात को लेकर कोढ़ा थाना में कांड संख्या 374/ 20 दर्ज कराया गया था।

मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था टीम में पुलिस निरीक्षक कोढ़ा, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार,थाना के अगमलाल पांडे, धीरेंद्र कुमार, हरिप्रसाद यादव, बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था। अनुसंधान के दौरान टीम द्वारा लगातार छापेमारी के दौरान अपराध कर्मी कवि कुमार उर्फ़ कवि कुमार पासवान पिता जय किशोर पासवान आजो कोपा थाना रुपौली जिला पूर्णिया ,मिट्ठू कुमार साह पिता गनौरी साह आजोकोपा थाना रुपौली एवं उज्जवल कुमार पिता राजकुमार राय सिवाना थाना बरारी जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया।

जिसके पूछताछ में उन्होंने घटना में अपनी स्वीकार को कबूल करते हुए बताया कि हम लोगों द्वारा ही उस घटना को अंजाम दिया गया था घटना में शामिल 2 अपाची मोटरसाइकिल को भी टीम द्वारा बरामद किया गया। इससे पूर्व भी तीनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है जो कि हत्याकांड सहित लूट एवं कई संगीन मामलों में आरोपी भी है तीनों अपराधियों को कागजी कार्रवाई पूरी कर कटिहार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सुमन मिश्रा, बिहार नाउ, कटिहार

Related posts

Bihar Now

Newcastle Casino In Aurora Au

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार ?… सिवान में डबल मर्डर से आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल, आक्रोशित लोगों ने कहा – चरमरा गई है पूरी प्रशासनिक व्यवस्था…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो