Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

कश्मीर से भागी युवती की सुपौल में कश्मीर पुलिस कर रही तलाश…

तलाश कर रही कश्मीर पुलिस
तलाश कर रही कश्मीर पुलिस

प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल

कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद सुपौल में कश्मीरी लङकी से प्यार के चक्कर का दुसरा मामला सामने आया है . इससे पहले पिछले सप्ताह दो कश्मीरी लड़की सुपौल के लड़कों के साथ  सुपौल आने कि बात सुर्खी में था ही कि इधर फिर एक कश्मीरी लड़की के प्रेम प्रसंग में सुपौल आ जाने का मामला सामने आ गया है .

ताजा मामला सुपौल के राधोपुर थाना ईलाके के इटवा गांव के रहने वाले मों सुभान से जुड़ा हुआ है. जिसके साथ कश्मीर को छोङ पिया के घर पहुँची कश्मीरी लङकी को ढुढने कश्मीर पुलिस आज फिर सुपौल पहुँची है .जहां राधोपुर थाना पुलिस के सहयोग से कश्मीर के अनंतनाग जिले की रहने वाली लड़की की तलाश की जा रही है .लेकिन सुपौल में कोर्ट मैरेज और निकाह पढने के बाद फरार दोनो युगल का कोई सुराग नही मिल रहा है .

दरअसल राघोपुर थाना ईलाके के इटावा के रहने वाले मों सुभान तीन बच्चों के पिता है .उनकी पहली शादी अररिया जिले के फारबिसगंज में हुई है . लेकिन इस बीच धारा 370 हटने के बाद उसे कश्मीर के अनंतनाग में कश्मीर की एक लड़की से प्यार हो गया और दोनो प्रेमी युगल मौका पाकर कश्मीर से फरार हो गये .जिसके बाद दोनो प्रेमी राधोपुर पहुँचा .करीब एक पखवाड़ा पूर्व का ये मामला है जहां प्रेमी के माता पिता ने ही इस बात की जानकारी राधोपुर पुलिस को दी थी .

बताया जाता है कि उस दिन तत्काल कार्रवाई करते हुए राधोपुर पुलिस ने कश्मीरी लङकी को अपने कब्जे में लेकर उसे अल्पावाश गृह सुपौल में रखा और कश्मीर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी .लेकिन कश्मीर में इस मामलें को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कश्मीर पुलिस जब लङकी को लेने एक सप्ताह तक नही आयी तब जाकर लङकी को अल्पवास से निकाल कर छोङ दिया गया .जिसके बाद दोनो प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरेज भी कर लिया और गांव छोङ कही फरार हो गये .लेकिन इस बीच कल देर रात कश्मीर पुलिस के सुपौल पहुँचने के बाद फिर से कश्मीरी लड़की की खोजबीन की जाने लगी है .लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल पाया है .कश्मीर पुलिस के साथ लड़की के पिता भी अपनी बेटी को खोजने सुपौल पहुँचे है …

Related posts

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को भेजा नोटिस…

Bihar Now

शराब मिलने पर संबंधित इलाके के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार होंगे निलंबित…

Bihar Now

Pokies In New Zealand Real Money Guide

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो