Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना के खौफ पर भारी पड़ा आस्था का महापर्व, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ पूजा…

दरभंगा :वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच सोमवार को आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन बिहार के व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया गया। लॉकडाउन को लेकर पूरे देश में बंदी का माहौल है, वहीं बिहार में भी प्रशासन ने लोगों को घर में रहकर ही छठ पूजा करने की अपील की थी। बावजूद ज्यादातर लोगों ने कोरोना से बैखौफ होकर नदी में ही छठ किया और मंगलवार सुबह उदीयमान भगवान को अर्घ्य दिया….इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया।

दरभंगा के बालूघाट में लोगों ने मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न हो गया…

छठव्रतियों ने सोमवार को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया और भगवान भास्कर से सुख, समृद्धि के साथ कोरोना वायरस के समाप्त होने की कामना की और मन्नतें मांगीं।

रविवार की शाम में व्रतियों ने चावल-गुड़ की खीर, रोटी बनाकर फल-फूल से विधिवत पूजा कर भगवान भास्कर को भोग अर्पित किया और खरना किया। शनिवार को नहाय खाय के साथ चैती छठ प्रारंभ हुआ था।

उल्लेखनीय है कि छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक चैत्र माह में, दूसरा कार्तिक माह में। बिहार में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम और पूरी निष्ठा के साथ मनाया जाता है। चार दिनों के इस अनुष्ठान में सफाई और पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है तथा व्रती अपने परिजनों और सगे संबंधियों के साथ गंगा तट या विभिन्न जलाशयों पर पहुंचकर भागवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित करते हैं।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म “शादी by चांस” का धमाकेदार ट्रेलर, भरपूर मनोरंजन वाली है कल्लू की फिल्म “शादी by चांस”, ट्रेलर हुआ आउट…

Bihar Now

Unlock 3 के लिए केंद्र सरकार का गाइडलाइंस जारी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव पर चलेगा CBI केस, गृह मंत्रालय से मंजूरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो