Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत…

कटिहार : सदर अस्पताल के एकमात्र सर्जन डॉ डी एन पोद्दार 17 दिनों तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद जंग हार गये. शुक्रवार की सुबह एम्स पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. करीब 25 दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे.

22 जुलाई को स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. करीब 17 दिनों तक कोरोना से जंग लड़ते हुए शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर यहां पहुंचते ही जिले के चिकित्सकों एवं आमलोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

सदर अस्पताल में डॉक्टर डी एन पोद्दार सर्जन  के रूप में लंबे समय से पदस्थापित थे. काफी मिलनसार वह अच्छे सर्जन के रूप में जाने जाते थे. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना वार्ड में इनकी ड्यूटी थी.

Related posts

गरीब व असहाय लोगों के लिए फरिश्ता बना यूथ ऑफ इंडिया…

Bihar Now

पटना के बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने नीरज कुमार सिन्हा को बनाया प्रत्याशी, अभिषेक बंटी के नामांकन वापस लेने के बाद लिया फैसला …

Bihar Now

नहीं रहे Ex-MLC प्रो. विनोद कुमार चौधरी, सियासी गलियारों में शोक की लहर, मंत्री संजय झा ने जताया दुख…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो