Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोसी में बाढ़ का खतरा, बढ़ रहा जलस्तर, दहशत में लोग…

सुपौल: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से कोसी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने लगी है जिसके चलते तटबंध के आसपास के लोग दहशत जदा हैं। मालूम हो कि आज सुबह से ही कोसी में जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है 11 बजे दिन में कोसी बराज से 2 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ।आ

ये है कि कोसी में पानी बढ़ जाने से जहां तटबंध के अंदर पानी ही पानी नजर आ रहा है वहीं मरौना और निर्मली प्रखंड के तटबंध के किनारे बसे कई इलाकों के लोग दहशत में है। दिघीया सहित अन्य इलाकों में कोसी का पानी पश्चिमी तटबंध को छूने के लिए बेकरार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिमी तटबंध में कई जगह स्पर को बचाने के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं वो नाकाफी है।

आरोप ये भी लगाया गया है कि उक्त संवेदनशील जगहों पर आज भी खाना पूरी की जा रही है जो खतरे की घंटी बन सकती है। खैर फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन जिस हिसाब से पानी बढ़ रहा है ऐसे में विभागीय सतर्कता की जरूरी है विभाग द्वारा अगर समुचित जगहों पर जहां तटबंध के काफी पास कोसी का पानी पहुँच गया है वैसे जगहों पर स्पर की मरम्मती में तेजी लाने की कोशिश की जानी चाहिए।ताकि स्पर ठीक रहने से तटबंध पर पानी का दवाव कम रहेगा।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

बाइट –स्नीी्न्नीी््नीी्न्नीी

Related posts

जनता के बीच पहुंचे जेडीयू सांसद, सरकारी योजनाओं का किया समीक्षा…

Bihar Now

मुकेश सहनी और तेजस्वी के जश्न पर सियासत !… जेडीयू ने किया पलटवार, कहा- हम अपने हेलिकॉप्टर में मुर्गा खाएं, दूसरों को क्या मतलब…

Bihar Now

बिहार में प्रचंड गर्मी का तांडव, शेखपुरा के कई स्कूलों में बच्चे हुए बेहोश…

Bihar Now