Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

क्वरंटाइन सेंटर के वायरल वीडियो पर DM की सफाई…कहा – जांच कर पाया गया सेंटर के बाहर का वीडियो…

सहरसा के बैजनाथपुर स्थित एक क्वरंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था के वायरल वीडियो पर DM ने सफाई दी है.. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद हमने बीडीओ व सीओ को जांच का आदेश दिया..

डीएम ने कहा कि जांच करने के बाद वायरल वीडियो सेंटर के बाहर का पाया गया है.. श्रमिकों को एंट्री करने का सिलसिला चल रहा था, उसी वक्त सेंटर के बाहर का ये वीडियो प्रतित होता है..

डीएम ने बताया कि आज सुबह मैन्यू के मुताबिक नाश्ता दिया गया है..जो चूड़ा, घूघनी और चाय है…इसी के साथ इस सेंटर में 290 मौजूद श्रमिकों को स्टील का प्लेट खाने के लिए दिया गया है.. लेकिन थर्मोकॉल के प्लेट में नाश्ता दिया जा रहा था..इससे प्रतित होता है कि ये अन्दर का वीडियो नहीं था… हालांकि बाहर में कौन लोग बांट रहे थे, इसकी भी जांच चल रही है.. जांच में दोषी पाए जाने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी…

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा…

 

Related posts

माँ, मातृभूमि और मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए हमें : एम वेंकैया नायडू…

Bihar Now

बिहार होगा राम मय, माफियाओं और अपराधियों का होगा सफाया – रवि किशन…

Bihar Now

अबकी बार 400 के पार, बिहार में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा

Bihar Now