Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘गार्जियन हैं तो गुस्से में कुछ…’, काफी दिनों बाद नीतीश कुमार पर बोले RCP सिंह

हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन पर सवाल उठाने वाले आरसीपी सिंह अब नीतीश कुमार के फिर से फैन हो गए. है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने गरुवार (25 जुलाई) को सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में प्रदेश में महिलाएं सशक्त हुई हैं और दूसरे प्रदेश भी इसका अनुसरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गार्जियन की तरह हैं.

सीएम नीतीश पर क्या बोले आरसीपी सिंह?

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से लेकर 2024 तक बिहार में एनडीए के शासन काल में जीविका, शराबबंदी, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोषाक योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित कई योजनाएं आईं, जिसकी वजह से प्रदेश में महिलाएं आगे बढ़ीं और उनका सम्मान भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों विधानसभा में जो घटना हुई है, तो वो गुस्से में हो गई. उन्होंने क कि नीतीश बाबू गार्जियन हैं और गार्जियन हैं तो कुछ बात को लेकर गुस्सा आ गया होगा. गार्जियन तो गुस्सा करता है और गुस्से में कुछ बोल दिए.

दरअसल बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार को विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की एक महिला विधायक पर गुस्सा आ गया था, कयोंकि वो सदन के अंदर सीएम के बोलने के दौरान उन्हें बार-बार टोक रहीं थीं. विपक्ष ने 65 प्रतिशत आरक्षण को नवीं अनुसूची में नहीं डाले जाने को लेकर पर सवाल खड़ा किया था. इसी का सएम जवाब दे रहे थे.

बता दें कि आरसीपी ने सिंह खगड़िया और बेगूसराय में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बात की. आरसीपी सिंह ने इस दौरान बजट और अन्य विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए लगभग 59,000 करोड़ का बजट पास किया, जो महिला, युवा, व्यवसायी और किसान के लिए उत्तम बजट है.

‘2047 तक बिहार को भी विकसित बनाना है’

उन्होंने ये भी कहा कि हम अभी पूरे बिहार है दौरे पर हैं, कार्यकर्ताओं में जोश और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निकले है. उन्होंने प्रमुख रूप से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री से बिहार को भी विकसित प्रदेश बनाने का आह्वान किया है.

Related posts

Mobile Pokies No Deposit Win

Bihar Now

दरभंगा में दबंगों का कहर, FIR दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, दहशत में पीड़ित परिवार… क्या मिलेगा इंसाफ ?….

Bihar Now

Free Bonus Casino Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो