Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में दबंगों का कहर, FIR दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, दहशत में पीड़ित परिवार… क्या मिलेगा इंसाफ ?….

*दबंगों ने घर को लगा दी आग, जमकर पीटा भी, प्राथमिकी तो हुई दर्ज लेकिन अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, दहशत में है पीड़ित परिवार।*

दरभंगा में पिछले 23 फरवरी को ही नेहरा ओपी एवं मनीगाछी थानांतर्गत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राघोपुर गाँव निवासी विजुल चौपाल के घर पर दबंगों ने कथित रूप से हमला कर दिया, आवेदक और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, इतना ही नहीं उनके घर को आग भी लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवेदक एवं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू करवाया तब जाकर उनकी जान बची।*

*प्राथमिकी दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों विपिन झा, बेबी सरोज एवं शंभूनाथ चौधरी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आवेदक और पूरा परिवार दहशत में है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

“जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत और अपने मंत्रियों के साथ पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री का ठहाका, CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद” !…

Bihar Now

शारदीय नवरात्र 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?… जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व…

Bihar Now

होटल द्वारका इंटरनेशनल में इलेक्ट्रीशियन मीट का किया गया आयोजन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो