Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल…

पटना के मरीन ड्राइव पर बुधवार को यह एनकाउंटर कमिश्नर ऑफिस के पास हुआ. यह घटना उस वक्त हुई जब एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की.

इस मुठभेड़ में कुल सात राउंड गोलियां चलीं. जिसमें तीन गोली अपराधियों ने और चार गोली पुलिस ने चलाई. मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए, जबकि एक गोली मोहम्मद रजा के पैर में लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल से एक लोडेड पिस्तौल और खून के धब्बों के निशान बरामद हुए हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद राजा दो हत्या मामलों में वांटेड था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. ऐसे में पुलिस को आज उसके गंगा पथ से होकर गुजरने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हाल के दिनों में पटना समेत कई इलाकों में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, जिसमें कई मुठभेड़ हो चुकी हैं और कई अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं.

Related posts

पटना के गंगा स्नान करने के दौरान डूबे 3 युवक, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम, परिजनों में मचा कोहराम…

Bihar Now

राकेश मिश्रा के छठ गीत “कनिया छठ करSतारी” को मिल रहा श्रद्धालुओं का अपार प्यार…

Bihar Now

समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, 11 जुलाई को आया था हार्ट अटैक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो