Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

घरेलू गैस की किल्लत, लोगों ने गैस एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग करवाने का लगाया आरोप…

File pic
“

स एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है. घंटों लंबी कतार में खड़े होने को लोग मजबूर हैं.जिससे उपभोक्ता काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं.

कई उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप भी लगाया है.इसी आक्रोश का नजारा दरभंगा के लहेरियासराय स्थित एक गैस एजेंसी पर दिखा, जहाँ लोग हंगामा किए.यही हाल शहर के इंजीनियर गैस एजेंसी समेत कमोबेश सभी एजेंसियों का है.

गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान गैस उपभोक्ताओं ने पंडसराय थलवाड़ा रोड अवस्थित चौधरी गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं ने जम कर हंगामा किया।

गैस लेने पहुंचे पंडासराय निवासी सुभाष राय ने कहा कि पांच दिन से सुबह चार बजे आता हूँ और घण्टो लाइन मे रहने के बाद यहाँ के कर्मचारी गैस की किल्लत कह कर वापस कर दिया जाता है, और दूसरी तरफ ब्लैक से गैस को बेचा जा रहा है।

वहीं गैस लेने पहुंचे रामभद्रपुर श्रीरामपुर हायाघाट निवासी श्याम नारायण झा ने कहा कि चार दिन से गैस लेने आता हूँ और बिना गैस के वापस जाता हुँ। मोदी जी की उज्वला योजना फेल है। वहीं देकुली निवासी कृष्णा नन्द झा ने कहा कि चार दिनों से गैस लेने आ रहा हुं आज चार बजे से लाइन मे लगे हुए हैं। और गैस को ट्रक पर रखकर खाली सिलेंडर से भर कर गैस को ढका जा रहा है और हमलोगों की चूल्हा चार दिन से बंद है।

वहीं इंजीनियर गैस एजेंसी के मालिक राजू ने पर्याप्त गैस सप्लाई प्लांट की ओर न होने की बात कही.

हालांकि इस मामले पर दरभंगा डीएम ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि संभवतः 3-4 दिनों में गैस सप्लाई पर्याप्त मात्रा में प्लांट से आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि IOCL के संबंधित अधिकारी के साथ लगातार वो इस संदर्भ को लेकर संपर्क में हैं, जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा.

राजू सिंह, बिहार नाउ,दरभंगा

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 576 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहनों को किया गया रवाना…

Bihar Now

शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब का कहर…सीवान के बाद बेतिया में जहरीली शराब से 2 लोगों की मौत ..

Bihar Now

फक्र है अपने बेटे की शहादत पर, लेकिन शहादत जाया नहीं जानी चाहिए – शहीद के पिता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो