Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चिराग और सम्राट का नाम सुनते ही भड़के ललन सिंह, कहा- ‘किसकी-किसकी बात करते हैं… “नीतीश कुमार बिहार अच्छे से चला रहे हैं,‌‌ बीजेपी बदल ले अपना चश्मा”…

पटना: अररिया में पत्रकार की हत्या को लेकर जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शुक्रवार को बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो हत्यारे हैं, जल्द से जल्द उन्हें पकड़े जाएंगे. प्रशासन अपना काम करेगा. बीजेपी के आरोपों पर ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने प्रदेशों में जाकर देखे. कह देने से गुंडाराज स्थापित हो गया.

बीजेपी के दावा करने से मणिपुर तीन मई से जल रहा है. बीजेपी क्यों नहीं मणिपुर को देखती है. वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के नाम सुनते ही ललन सिंह भड़क गए.

उन्होंने कहा कि किसकी-किसकी बात करते हैं. इन्हीं लोगों के बयानों की प्रतिक्रिया देने के लिए बैठे हैं. इन लोगों के पास कोई काम नहीं है. हर आदमी का जवाब थोड़ी न दिया जाता है, वे अपना चश्मा बदल लें.

नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा को लेकर विपक्ष के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार बहुत अच्छे से चला रहे हैं.

बिहार में जो विकास हो रहा है उसे ही भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह जब पटना में आते हैं तो अपने खाते में डालते हैं. यही इनका हालत है. बीजेपी की केंद्र सरकार बताए कि देश में नौ सालों में क्या काम की है.

Related posts

पटना हाईकोर्ट को मिले नये मुख्य न्यायाधीश… जस्टिस विपुल एम पंचोली को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ….

Bihar Now

I.N.D.I.A के इस्तेमाल पर तत्काल दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, केंद्र और ECI को नोटिस जारी

Bihar Now

इंडी गठबंधन की बैठक में पीएम उम्मीदवार के लिए खरगे के नाम का प्रस्ताव, नीतीश कुमार को झटका !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो