Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, मुस्लिम संगठनों की दूरी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार (24 मार्च) को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए. साथ ही बड़ी संख्या में रोजेदार भी पहुंचे. हालांकि नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बाद चिराग के दावत ए इफ्तार से जमीयत उलेमा हिंद जैसे मुस्लिम संगठनों ने दूरी बनाई है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा, ”उन लोगों का विरोध मेरे सिर आंखों पर. मदनी साहब से हमारे पुराने संबंध रहे हैं. उन पर टिप्पणी करने के लिए मैं बहुत छोटा हूं लेकिन धार्मिक संगठन अगर राजनीतिक पक्षपात करेंगे, जैसे- किसी दल का समर्थन करेंगे, किसी का विरोध करेंगे तो यह ठीक नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, ”मेरे पिता ने इफ्तार पार्टी की शुरुआत की थी. उन्हीं की परंपरा को मैं आगे बढ़ा रहा हूं. मेरे पिता ने 2005 में मुस्लिम मुख्यमंत्री बने इसके लिए पूरी पार्टी समाप्त कर दी थी. मुस्लिमों के हित के लिए उन्होंने काफी काम भी किये.

चिराग पासवान ने आगे कहा, ”हमलोग के इफ्तार पार्टी का कुछ मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं लेकिन उन दलों का साथ दे रहे हैं, जिन लोगों ने हमेशा मुसलमानों से झूठ बोला और उनको वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया. वक्फ संशोधन विधेयक का यह लोग समर्थन कर रहे हैं इसलिए मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार किया.”

इससे पहले 23 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया. दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की. इस दौरान भी कुछ मुस्लिम संगठन नहीं पहुंचे.

Related posts

बिहार के वीर सपूतों की शहादत को सलाम, शहीदों को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि…

Bihar Now

वाणिज्य कर विभाग की बड़ी उपलब्धि, कोविड के बावजूद लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण…

Bihar Now

उलझती जा रही है तरुण की मौत की गुत्थियां !… हत्या या आत्महत्या ?… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो