Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

TRE 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री का पीछा, मान गए सुनील कुमार

टीआरई 3 के शिक्षक अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का भी घेराव किया. सोमवार (24 मार्च, 2025) को भी शिक्षक अभ्यर्थी सुनील कुमार के आवास के बाहर बैठ गए. जब सुनील कुमार कहीं जाने के लिए बाहर निकले तो अभ्यर्थियों ने घेर लिया.

हालांकि शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों को समझाया. उनसे बात की. मीडिया से बात की. सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन कई अभ्यर्थी लिखित तौर पर इसे देने के लिए कह रहे थे. अपनी बात कहने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री आगे बढ़े तो अभ्यर्थियों की भीड़ शिक्षा मंत्री के पीछे जाने लगी. इस तरह कुछ दूर तक शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को पैदल ही जाना पड़ा. कुछ अभ्यर्थी तो शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीपीएससी से बैठकर बात करेंगे. कोई ना कोई हल निकालेंगे. बीएससी टीआरई 3 के अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री ने डेडलाइन दिया कि 28 मार्च को पांच बजे के बाद इस पर जरूर कुछ निर्णय करेंगे.

हालांकि इसके पहले भी शिक्षा मंत्री अभ्यर्थियों से बात कर चुके हैं. अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए उन्होंने बुलाया था. हालांकि मंत्री सुनील कुमार ने इससे पहले यह कहा था कि टीआरई 3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं होगा. जो सीटें बची हैं उसे टीआरई-4 में जोड़ दिया जाएगा. अब जब फिर से सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर आश्वासन मिला है शिक्षा मंत्री की ओर से देखना होगा कि अभ्यर्थियों के हित में क्या कुछ निर्णय लिया जाता है.

Related posts

Bihar Now

बिहार की मशहूर साहित्यकार अनामिका और मैथिली रचनाकार कमलकांत झा को मिला वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं..

Bihar Now

“जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत और अपने मंत्रियों के साथ पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री का ठहाका, CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद” !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो