Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तक्षेप का गिरिराज सिंह का विरोध, लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की अपील…

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां धार्मिक कार्यों में प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया है तो वहीं उन्होंने छठ महापर्व को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सावधानियां बरतकर मनाने की लोगों से अपील भी की है । दरअसल बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं जहां उन्होंने आज विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण भी किया ।

हालांकि इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी आड़े हाथों लिया और उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता शब्द की शुरुआत वर्ष 1976 में अपने शासनकाल के दौरान श्रीमती गांधी ने ही किया था और वहीं से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता चला गया । गिरिराज सिंह ने कहा कि इससे पूर्व हिंदू और मुस्लिम मिलजुल कर एक दूसरे के पर्व को हर्षोल्लास से मनाते थे । एक तरफ जहां मुस्लिम समुदाय के पर्व ताजिया के दौरान हिंदू शरीक होते थे तो वही दुर्गा पूजा एवं दुर्गा विसर्जन में मुस्लिम समुदाय के लोग आगे आगे चलते थे । मुंगेर की घटना पर खेद जताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा की दुर्गा को हिंदू समुदाय के लोग बेटी की तरह पूजते हैं और बेटी की विदाई मंगलवार को नहीं की जाती। लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप की वजह से मुंगेर में बवाल हुआ। गिरिराज सिंह ने मुंगेर की घटना पर सामाजिक स्तर से कार्रवाई करने की मांग की है । वही लव जिहाद के मामले में गिरिराज सिंह ने कहा कि कई राज्यों में इसको लेकर कानून बनाए जा रहे हैं और जरूरत है कि बिहार जैसे राज्य में भी लव जिहाद को लेकर कड़े कानून बनाए जाएं ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

 

 

 

धसिंििंि

Related posts

Pokies Sites In New Zealand Free No Download

Bihar Now

कोसी तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश.,.

Bihar Now

“बजट नहीं ,देश की जनता के साथ ठगी है ये… बिहार के साथ तो हमेशा NDA की सरकार ने सौतेला व्यवहार किया”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो