Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर पप्पू यादव का हमला, कहा – शराब माफियाओं को प्राप्त है सत्ता और विपक्ष का संरक्षण… मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की..

जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आज शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीएमसीएचपहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें परिजनों को सरकार से मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता के कारण आज सात लोगों की मौत हुई है। मौतों की उच्चस्तरीय जांच कर मृतक के परिजनों को जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक मैं चुप नहीं रहूंगा। इस घटना में जो भी जिम्मेदार हो उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का संरक्षण प्राप्त हैं. प्रशासन और नेताओं की मिलीभगत से शराब माफिया की समानान्तर सरकार चल रही हैं. वे यह नहीं कहते कि बिहार से शराबबन्दी हटाई जाए। बल्कि इसका कठोरता से पालन हो। तब जाकर शराबबन्दी सफल होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का सामूहिक सैंपल लेकर जांच होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों के साथ हर सुख-दु:ख में जन अधिकार पार्टी शामिल रहेगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू, स्वास्थ्य प्रभारी मुन्ना जी मौजूद थे.

Related posts

कोरोना खौफ के बीच पुलिस का एक चेहरा ये भी…शादी की सालगिरह पर बुजुर्ग दंपति को तोहफा देकर बनाया यादगार…

Bihar Now

मॉं कामख्या के दरबार में मंत्री अशोक चौधरी !… अंबुबाची मेला में हुए शामिल, बिहार में सुख शांति बने रहने की प्रार्थना की…

Bihar Now

कृषि कानून के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस की ट्रेक्टर रैली,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई नेता रहे मौजूद..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो