Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब से फिर 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों के आंखों की रोशनी हुई कम … जिम्मेदार कौन ?…

बिहार : छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोगों के आंखों की रोशनी चले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। विदित हो कि 2 अगस्त को ही पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई थी..

। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही रही थी। तभी जिले से दूसरी घटना सामने आई है। मामला अमनौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां जहरीली शराब पीने से फिर 7 लोगों की मौत हो गई है।

मृतको में अमनौर थाना क्षेत्र के धोलाहि पंचायत के भाथा गांव निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो तथा काशी महतों का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो बताए गए हैं। वही आंखों की रोशनी गवांने वालों में 48 वर्षीय सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं।

वहीं डीएम ने जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है.. वहीं एसपी ने इस मामले में छापेमारी के साथ जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है…

Related posts

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच के टूटे शीशे टूटे, जांच जारी

Bihar Now

PM मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना लॉन्च की, 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी आधारशिला…

Bihar Now

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: कुछ इस तरह दरभंगा में एक बच्चे ने दी मौत को मात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो