Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जातियों में बांटकर बिहार का कर दिया बंटाधार, बग़ैर नाम लिए पीएम मोदी ने नीतीश पर साधा निशाना

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकबार फिर हुंकार भरते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताक़त पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भोपाल में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए विरोधियों को आड़े हाथों लिया और जमकर प्रहार किया..

10 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी एकता की बैठक पर भी सीधा निशाना साधा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा दिया और बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई। बिहार को दलित- महादलित जातियों में बांट दिया गया। इस तुष्टिकरण की नीति से समाज को ही नुकसान हुआ है..

इसके साथ ही पीएम मोदी ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गरीबों के साथ सबसे अधिक नाइंसाफी की है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बिहार से जुड़े कई और मुद्दों को भी उठाया और विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Related posts

बिहार की साइकिल गर्ल ज्योति की हत्या जैसी भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज -SSP

Bihar Now

सीएम के गृह जिले से संवेदनहीन खबरें… लापरवाही को लेकर एक महिला क्वरंटाइन सेंटर में हुई गर्भपात, दूसरी सदर अस्पताल के खुले आसमां में दी नवजात को जन्म !…

Bihar Now

सर्वसम्मति से जे पी नड्डा को बनाया गया बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम ने दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो