Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

PM Modi ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बिहार-झारखंड को मिली सौगात …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच वंदे भारत में से एक ट्रेन की सौगात बिहार-झारखंड को मिली है, जिसका रांची और पटना के बीच आज से परिचालन शुरू हो गया।

भोपाल से पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत बीजेपी नेताओं ने ट्रेन को रवाना किया। रांची से खुलने के बाद यह ट्रेन करीब 6 घंटे का सफर पूरा कर यह ट्रेन पटना पहुंचेगी।

दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, गोवा-मुंबई वंदे भारत, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को दी है।

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के मौके पर रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीपी सिंह समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

बता दें कि रेल मंत्रालय की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे खुलकर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर- 22349 होगा जबकि रांची से पटना आने वाली ट्रेन नंबर- 22350 होगा। रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस पटना आने के लिए शाम 4:15 में खुलेगी और रात 10:05 पर पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच 5 घंटा 50 मिनट की दूरी तय करेगी।

Related posts

RJD MLC विनोद जायसवाल के आवास पर IT की रेड, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

Bihar Now

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! … 11 जिंदा कारतूस के साथ 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

1 कक्षा से 11 वीं तक के स्टूडेंट्स को बिना वार्षिक परीक्षा के मिलेगी प्रोन्नति…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो