Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू के विजय चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र,कहा – चिराग पासवान से कोई फर्क नहीं पड़ता…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता  विजय कुमार चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान पर भी हमला बोला..

.समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विजय चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य के अंदर काफी विकास हुआ है. सिर्फ सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर में काफी विकास हुआ है. जनता की ओर से काम को लेकर जो फीडबैक मिला है, उससे यही लगता है कि पहले से ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय चौधरी ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि चिराग पासवान या उनकी पार्टी से कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है. एनडीए में किसी के आने-जाने या प्रत्याशी देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है…

जय राजपूत, समस्तीपुर, बिहार नाउ

Related posts

BJP पर‌ जेडीयू का जोरदार हमला, जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया बीजेपी…

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार की ओर से जनता को क्या मिला रही मदद !…

Bihar Now

बागमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हादसे में 19 लोग घायल, मेन लाइन की बजाय लूप लाइन में जाने से हादसा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो