Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

ट्रक और सूमो में जोरदार टक्कर, 6 की मौत, IPS के संबंधि थे सभी मृतक… मचा कोहराम…

लखीसराय जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा एनएच 333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक एवं सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इसमें सूमो पर सवार चालक सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर मौत हो गई है। सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे। चार सवारी का शव सड़क पर फेंका गया जबकि चालक सहित दो लोग सूमो में फंसे रह गए। मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों से इसे देख घटना की सूचना हलसी थाना पुलिस को दी है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए थे। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस का खाली सिलेंडर लदा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार करके चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग सूमो गोल्ड वाहन से वापस गांव लौट रहे थे। पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा की तरफ से शेखपुरा की तरफ यानी सामने से आ रहा खाली एलपीजी गैस सिलेंडर लदा ट्रक से सूमो गोल्ड गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई।

इसमें गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं जिन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जिसमें से दो लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। जख्मी के नाम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मॉर्निंग वाकिंग कर रहे लोगों की सूचना पर हलसी थाना की पुलिस ने सूमो गोल्ड वाहन में फंसे सवारियों और चालक के शव को बाहर निकाला एवं सभी छह शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा।

मामला बिहार के लखीसराय जिले का है. मिली जानकारी के अनुसार, हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है, वह सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और हरियाणा में पदस्थापित एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भगिना और एक अन्य रिश्तेदार हैं

Related posts

सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं…

Bihar Now

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

Bihar Now

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो