Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठनका गिरने से नवादा में 7 बच्चे सहित एक एडल्ट की मौत, कई अन्य घायल

नवादा में बिजली गिरने के कारण 8 की मौत हो गई है जबकि इस घटना में दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं।  घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 8  को मृत घोषित कर दिया।

यह घटना नवादा के शुभान पंचायत के धानपुर गांव की है। यह घटना दिन के करीब 3:00 बजे घटी। मिली जानकारी के अनुसार 20 से 25 के तादाद में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक से आकाश से ठनका गिरी उसमें बच्चे घायल हुए ।आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चे को हॉस्पिटल ले गए जिसमें 8 की मौके वारदात पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

बिहारनाउ से बात करते हुए नवादा डीएम ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे अचानक उसी वक्त ठनका गिरा जिससे 7 बच्चे और एक एडल्ट की मौके वारदात पर मौत हो गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया । मृतकों के परिवार को आपदा राहत कोष से चार चार लाख सहयोग देने की बात कही।

ब्यूरो रिपोर्ट ,बिहार नाउ,नवादा

 

Related posts

Breaking : राबड़ी आवास पर CBI की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मामले में छापेमारी…

Bihar Now

शिक्षक दिवस के दिन पटना में धरना देंगे शिक्षक …

Bihar Now

पटना में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, STF ने कुख्यात बदमाश शुभम को पैर में गोली मारकर किया अरेस्ट…

Bihar Now