Bihar Now
BREAKING NEWS
जीवन शैलीफ़ैशनमनोरंजन

आईओसीएल बरौनी के सौजन्य से बच्चों ने देखा ड्रीम्स ऑफ गाँधी

आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी के सौजन्य से महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर टाउनशिप के जुबली हॉल में -ए डिवाइस प्ले – ड्रीम्स ऑफ गांधी’ का मंचन किया गया। द फैक्ट आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी बेगूसराय के इस नवीनतम प्रस्तुति का निर्देशन प्रसिद्ध युवा रंग-निर्देशक प्रवीण कुमार गुंजन ने किया।
‘ड्रीम्स ऑफ गांधी’ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों पर आधारित बापू के जीवन दर्शन एवं विचारों को प्रकट करता है। जहां मुख्यरूप से बापू के संक्षिप्त जीवनी और  उनके द्वारा दक्षिण अफ्रीका तथा अपने भारतवर्ष में आजादी के लिए किए गए संघर्षों को व्यक्त करता है। साथ ही उनके बाल्यावस्था के कुछ चर्चित किस्से और अनुभवों को भी एक कोलाज के रूप में प्रस्तुत किया गया।
जिसमें उनके द्वारा स्वच्छता तथा सत्य और अहिंसा के लिए किए गए सार्थक प्रयास महत्वपूर्ण थे। प्रस्तुत नाटक के मुख्य पात्रों में अमरेश कुमार, खुशबू कुमारी, चन्दन कुमार वत्स ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, अन्य पात्रों में चंदन कुमार, कमलेश ओझा, कुमारी अस्मिता, मो रहमान, जितेन्द्र कुमार, वैभव सिंह समेत पूरी टीम ने सशक्त अभिनय कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक का संगीत संयोजन अमरेश कुमार, रविकान्त कुमार और दीपक कुमार ने किया। मौके पर आईओसीएल के कॉरपोरेट संचार प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव, हिन्दी अधिकारी शरद कुमार, युवा अभिनेता देवानन्द सिंह, रंगकर्मी अभिजीत कुमार मुन्ना, चिन्टू मुनि के साथ बीआर डीएवी के सैकड़ों बच्चों ने नाटक देखा और समझा।
सुरेंद्र किशोरी, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

दरभंगा में मानवता शर्मसार !… चोरी के आरोप में युवक की पोल में बांधकर पिटाई , वीडियो वायरल …

Bihar Now

बेगूसराय में फिर दोहराया गोलीकांड !….हवा हवाई साबित हुए पुलिस के दावे.. “सु”शासन का इकबाल खत्म ?…

Bihar Now

क्वरंटाइन सेंटर के वायरल वीडियो पर DM की सफाई…कहा – जांच कर पाया गया सेंटर के बाहर का वीडियो…

Bihar Now