बिहार में सियासी बयानबाजियों के बीच विकास की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है …इसी कड़ी में पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने आज कई क्षेत्रों का दौरा किया …
जानकारी के मुताबिक, समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा संपतचक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय तथा नगर परिषद के नए भवनों, भूमिहीन थानों, ओपी, नवसृजित कार्यालयों सहित सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पटना सदर एवं सिटी अनुमंडलों में स्थल निरीक्षण किया गया। अपर समाहर्ता को अंचल अधिकारियों के माध्यम से कार्यों में तेज़ी लाकर भूमि की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
