Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तीसरी बार एशियाई चैंपियनशिप जीतकर भारतीय टीम दिल्ली रवाना, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…

गया: भारत ने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया. गोल्डन गर्ल दीपिका के टूर्नामेंट में 11वें गोल की मदद से भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब बरकरार रखा. वहीं, गुरुवार को गया एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना से पहले महिला खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया.

महिला हॉकी टीम दिल्ली रवाना: भारतीय महिला हॉकी की 15 सदस्यीय टीम के 8 खिलाड़ी आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आठ खिलाड़ी गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं जबकि बचे और खिलाड़ी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए है. भारतीय हॉकी फेडरेशन के सदस्यों के साथ कप्तान और दूसरे खिलाड़ी ट्राफी के साथ पटना से रवाना हुए हैं.

सलीमा टेटे की अगुवाई में भारत महिला टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा. सेमीफाइनल में भारत ने जापान को मात दी थी. भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर साउथ कोरिया की बराबरी कर ली है.

गया एयरपोर्ट पर भारतीय टीम को देखते ही लोग उत्साहित हो गए. भारत माता की जयकारे लगे. हॉकी टीम के सदस्यों को गया एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. विभिन्न देशों के यात्रियों ने भी स्वागत किया और एशियाई चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी.

Related posts

मधुबनी के जेल हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप …. जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

JDU ऑफिस में नीतीश के साथ पीएम मोदी की दस्तक !.. पहली बार जेडीयू ऑफिस में लगे नीतीश-मोदी के पोस्टर…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का “नायक” अंदाज !… SKMCH का औचक निरीक्षण … कुव्यवस्था देख बिफरे तेजस्वी, कहा – काम नहीं, तो होगी कार्रवाई….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो