Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में असम के कारोबारी की मिली लाश, आत्महत्या या हत्या ?…

मुजफ्फरपुर- जिले में एक बार फिर मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक अधेड व्यक्ति का डेड बॉडी दिखा इसके बाद पूरे इलाके में इस बात की चर्चा तेज हो गई…

स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मुसहरी थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया इसी क्रम में पुलिस ने यह जांच में पाया कि जिस व्यक्ति का डेड बॉडी बरामद हुआ है

वह असम के गुवाहाटी का रहने वाला है और व्यवसाय के सिलसिले में मुजफ्फरपुर रहता था गेस्ट हाउस में इसके बाद यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई कि गेस्ट हाउस में रहने वाले व्यक्ति का डेड बॉडी ग्रामीण क्षेत्र में कैसे मिला।

सूचना सत्यापन के बाद जब मुजफ्फरपुर पुलिस परिजन से संपर्क किया तो मृतक के पुत्र ने बताया कि पिताजी का बिजनेस में पैसा काफी ज्यादा नुकसान और गुम हो गया था जिस वजह से वह लगातार टेंशन में चल रहे थे घर भी आते थे तो अजीब अजीब सी हरकत करते थे डिप्रेशन में पैसे के कारण ही चल रहे थे और

वह अपनी इच्छा मुजफ्फरपुर रहने की थी जिस वजह से वह रह रहे थे शायद यह भी कारण हो सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि असम के गुवाहाटी का रहने वाला व्यवसायी पैसे गुम होने और नुकसान की वजह से डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से उसकी मृत्यु हुई है और डेड बॉडी भी इसी तरह बरामद हुआ है।

मृतक कारोबारी की पहचान कृष्ण कमल महानता के रूप में हुई है जो विष्णु राम पाल दूसरा बाई लेन बेला टोला कामरूप मेट्रो असम का रहने वाला है।

पूरे मामले में पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि गुवाहाटी के रहने वाले एक व्यवसाय का डेड बॉडी मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा से पानी में डूबा हुआ बरामद हुआ है उनके पुत्र से पुलिस की बातचीत हुई है तो बताया गया है कि पैसे का नुकसान एवं गुम हो जाने की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है वैसे पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

देश के 11 राज्यों ने मातृ दर के लक्ष्य को किया पूरा,7 राज्यों के मातृ मृत्यु दर में आई कमी…

Bihar Now

चुनाव आयोग को RJD की सलाह !… कहा – चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा नहीं हो…

Bihar Now

विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरने पर बैठा विपक्ष, काटा बवाल.. पुलिस केसाथ धक्कामुक्की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो