Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार BJP के प्रदेशध्यक्ष सहित उनके परिवार के लोग हुए कोरोना पाज़िटिव…

बेतिया. बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश बीजेपी के 75 नेताओं को इस संक्रमण ने जहां अपनी चपेट में लिया था, तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के परिवार पर भी इस बीमारी का कहर टूटा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उनकी पत्नी मंजू चौधरी (जो खुद डॉक्टर हैं) और उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं.

संजय जायसवाल (जो कि इन दिनों पटना में लगातार पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे थे) पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले हैं. इससे पहले पश्चिमी चंपारण में वहां के डीडीसी और डीएम के पीए भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन डीएम के पीए के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला प्रशासन नहीं कर रहा है. इसके बाद सभी को क्वारंटाइन किया गया है. मंगलवार की शाम बिहार में एक साथ कोरोना के 1432 मरीज मिले. इसके साथ ही एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड भी टूट गया है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

Bihar Now

महागठबंधन में फिर सेंधमारी !.. आरजेडी के एक और विधायक ने बदला पाला… खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

Bihar Now

पटना के इन 58 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Bihar Now