Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप,बिहार पुलिस को बताया जेडीयू कार्यकर्ता… केंद्रीय बल की सुरक्षा में चुनाव कराने की मांग…

बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 सितंबर को वोटिंग होने वाली है. 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट का रिजल्ट भी आ जायेगा. आज से चुनाव प्रचार भी थम गया है. इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर बड़े आरोप लगाये हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार और उनके अधिकारी पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं. पुलिस अधिकारी भी प्रशासन की तरह नहीं बल्कि जेडीयू के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से ठीक 1 महीने पहले पुलिसकर्मियों को बिरौल से कुशेश्वरस्थान के बगहा में ट्रांसफर कर दिया गया है. राजद ने इस बारे में बीते 23 अक्टूबर को चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. इसका जवाब 26 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दिया जिसमें आयोग ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप आरजेडी ने लगाया है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने दरभंगा प्रशासन से जवाब भी मांगा है लेकिन बावजूद इसके जिला प्रशासन ने दिलीप कुमार झा को 25 बूथ की जिम्मेदारी दे दी है. तेजस्वी ने कहा कि बिना किसी नोटिफिकेशन के दिलीप कुमार झा को दरभंगा प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है.

उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की सरकार और यहां की पुलिस पर भरोसा नहीं है. सरकार जब चुनाव आयोग का ही आदेश मानने को तैयार नहीं है तो क्या उम्मीद की जा सकती है. ऐसे में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बल के नेतृत्व में चुनाव का आयोजन होना चाहिए..

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे हुए हैं. उन्हें अपने वर्तमान और भविष्य की चिंता सता रही है इसलिए इस बार भी वह साजिश रच कर चुनाव जीतना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता के लालच में नीतीश कुमार अब निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं, इससे उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है.

Related posts

मौजूदा माहौल में ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है जिनकी बुरी नजर तिरंगे पर हैं – गि

Bihar Now

बिहार भवन की स्थानिक आयुक्त बनीं IAS अधिकारी पलका साहनी…

Bihar Now

अपराधी पकड़वाइए, 50 हजार का इनाम पाइए…DGP ने जारी किया आर्डर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो