Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के डिप्टी सीेएम विजय कुमार सिन्हा के दो EPIC कार्ड होने की बात सामने आई है। कांग्रेस ने विजय सिन्हा के पास दो EPIC कार्ड होने का दावा किया है।

पटना : चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी किए जाने के बाद कई दिलचस्प तथ्य सामने आ रहे हैं। दो EPIC नंबर को लेकर तेजस्वी यादव के अब विजय सिन्हा का नाम सामने आया है। बिहार कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। उनका एक वोटर कार्ड लखीसराय का है वहीं दूसरा बांकीपुर पटना का है।

बिहार कांग्रेस पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 2025 के वोटर पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम से एक कार्ड लखीसराय में दिखाया जा रहा है। जिसका EPIC कार्ड नंबर है IAF 39393370 है, इसमें विजय सिन्हा की उम्र 57, पिता का नाम स्व शारदा रमन सिंह लिखा है। इस कार्ड का सीरियल नंबर 274 है।

वहीं, दूसरा कार्ड पटना के बांकीपुर विधानसभा का है। इसमें नाम विजय कुमार सिन्हा, पिता का नाम शारदा रमन सिंह, जबकि इसमें उम्र 57 के बजाए 60 साल हो गई है। इस कार्ड का ईपिक नंबर AFS0853341 है और सीरियल नंबर 767 है। बिहार कांग्रेस ने लिखा कि अगर उपमुख्यमंत्री के नाम से दो निर्वाचन कार्ड दर्ज हैं, तो यह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। पार्टी ने इसकी जांच की मांग की है।

Related posts

कोरोना से बिहार में दूसरी मौत, वैशाली के युवक की पटना एम्स में मौत…

Bihar Now

डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार विदेशी हथियार एवं भारी मात्रा में गोली बरामद

Bihar Now

बिहार में शराबबंदी पर सियासी रार… सत्ता के संरक्षण में हो रही शराब की तस्करी, शराबबंदी पूरी तरह फेल – RJD…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो