Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा पुलिस की शर्मनाक करतूत आई सामने…चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर चौथी क्लास के छात्र को भेजा नोटिस, थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड….

दरभंगा. बिहार में विधानसभा चुनाव  को लेकर प्रशासनिक महकमा सतर्क है. चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. इस बीच दरभंगा पुलिस की नई करतूत सामने आई है. दरभंगा में पुलिस ने चुनावी में गड़बड़ी फैलाने की आशंका को लेकर चौथी क्लास के 11 साल के बच्चे को 107 का नोटिस थमा दिया. इतना ही नहीं थाने बुलाकर उससे 50 हजार का बंधपत्र भी भरवाया. जानकारी मिलने पर एसएसपी बाबूराम ने हैरानी जताते हुए दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

ये मामला दरभंगा के बहादुरपुर थाने से जुड़ा है. रायसाहब पोखर के रहने वाले चौथी क्लास के 11 वर्षीय छात्र को पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के कारण 107 का नोटिस भेज दिया. नोटिस मिलते ही पूरा परिवार सकते में आ गया. बच्चा खुद नोटिस लेकर थाना पहुंचा, लेकिन पुलिसवालों ने न तो बच्चे की फरियाद सुनी और न ही माता-पिता को सुनने की कोशिश की. अंत में बच्चे को थाने में 50 हजार बॉन्ड भरना पड़ा. और तब पूरा परिवार थाने से घर लौटा.

बच्चे की मां सीमा देवी ने कहा कि थाना से चौकीदार के हाथों नोटिस भेजा गया था. उसमें मेरे बेटे पर बूथ लूटने और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका जताई गई थी. नोटिस मिलने के बाद घरवाले परेशान हो गये कि कैसे इतना छोटा बच्चा बूथ लूट कर गड़बड़ी फैला सकता है. लेकिन नोटिस मिलने के बाद बच्चे को बहादुरपुर थाना ले जाकर हमने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. 50 हजार का बॉन्ड बेटे से भरवाया.
मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए खुद पुलिस की इस करतूत पर हैरानी जताई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

पेगासस जासूसी मामले में सीएम नीतीश कुमार का बयान, मामले की जांच की मांग…

Bihar Now

CM नीतीश कुमार का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने का खुलासा, जांच में जुटे अधिकारी..

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की इस्तीफे की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो