Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

दरभंगा में एक दलित महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या ,पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल !

दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के शोभन के एनएच 57 के पास एक दलित महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूत्रों के मुताबिक ,महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या का आरोप है.मौके वारदात पर एक शर्ट और चप्पल भी बरामद हुआ है. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

बरामद कपड़ा
बरामद कपड़ा

बताया जा रहा है कि लगभग 32 वर्षीय आशा देवी हर रोज की तरह चारा काटने के लिए खेत में गई थी ,उसी वक्त अज्ञात लोगों ने उसको अपने दरिंदगी का शिकार बना लिया ,जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है..दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद दरभंगा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं..

वहीं जिले के डीएसपी योगेंद्र कुमार ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि महिला की हत्या तो हुई है, लेकिन आगे कुछ जांच के बाद ही बताया जा सकता है..

 

Related posts

तेजस्वी के आह्वान पर समर्थकों का मिला साथ, दीप व लालटेन जलाकर किया विरोध प्रदर्शन,निक्कमी सरकार को फेंकने का लिया संकल्प..

Bihar Now

Bihar Now

MLC के घर चोरी का मामला : 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो